विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आज
भिंड|खेल एवंयुवा कल्याण विभाग मेहगांव अौर रौन में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित करेगा। मेहगांव के मंडी प्रांगण अौर रौन के शासकीय गांधी उमावि के खेल मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के प्राचार्यों अौर शिक्षकों को जानकारी दी गई है।