ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
मेहगांव/भिंड | मेहगांवथाना क्षेत्र के मौ मार्ग पर रविवार शाम करीब 7 बजे दंदरौआ गांव के पास एक ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार राकेश (40) पुत्र जानकीप्रसाद निवासी कतरौल हाल मुरैना रोड मेहगांव, नाथूराम (55) पुत्र किशनप्रसाद परसारिया निवासी वार्ड 10 मेहगांव दिलीप गुर्जर निवासी मेहगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए पहले मेहगांव अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को ग्वालियर रैफर कर दिया।