- Hindi News
- बिजली का बिल जमा फिर भी अफसरों ने काटा कनेक्शन
बिजली का बिल जमा फिर भी अफसरों ने काटा कनेक्शन
बिजलीकंपनीके अफसरों ने देव नगर काॅलोनी में बिल जमा करने वाले उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। उपभोक्ता आनंद कुमार जैन ने जब इसकी शिकायत अफसरों से की, तो बिजली कंपनी के एई अभय कुमार चौपड़ा ने धमकी दे दी। उधर उपभोक्ता का कहना है कि जिनके बिल पिछले चार साल से नहीं भरे गए हैं, उनके यहां बिजली विभाग के अफसर नहीं जाते हैं। बिजली उपभोक्ता आनंद कुमार जैन ने बताया कि शनिवार को चार बजे बिजली कंपनी के अफसर आए अौर उन्होंने कनेक्शन काट दिया। जब उनको बिजली के बिल की कॉपी दिखाई, तो एई अभय चौपड़ा बोले कि बिजली का बिल आपका भरा नहीं है। उपभोक्ता का कहना था कि अगस्त महीने का बिल वह भर चुका है। बिल भी रखा है, लेकिन अफसरों ने उसकी एक सुनी, अौर बिजली कनेक्शन काट दिया।