पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज अौर राष्ट्र का विकास हो: एसडीएम

समाज अौर राष्ट्र का विकास हो: एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | चौधरीदिलीप सिंह कन्या महाविद्यालय में लर्निंग एंड मोटीवेशन इन एज्युकेशन साइकॉलोजी विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से एसडीएम बीबी अग्निहोत्री ने कहा कि मन के व्यवहार को चेतना अौर बुद्धि से सीखा जा सकता है। शिक्षक का दायित्व है कि युवाओं को सकारात्मक सोच की ओर ध्यान आकर्षण कराएं। इससे समाज का अौर राष्ट्र का विकास हो सकेगा। राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. जेके मिश्रा अौर अध्यक्षता प्रेमनारायण मिश्रा ने की। आज के युवा मनोयोग का मतलब ही नहीं समझते अौर बुरे कार्यों के प्रति शीघ्रता से ध्यान आकर्षित हो जाते हैं। इस अवसर पर एनडी कौरव, आर के शर्मा, डॉ. अनिल भटनागर, डॉ. सतीश श्रीवास्तव सहित कालेज का स्टाफ मौजूद था।