युवक को छुड़वाने एएसआई ने किया फोन
{पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 32 लोगों के काटे चालान।
भास्करसंवाददाता|भिंड
शहरकेअग्रसेन चौराहे पर हेलमेट पहनने वालों के खिलाफ मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। दो घंटे तक की गई इस कार्रवाई में 32 लोगों के चालान बनाए।
हेलमेट पर हाईकोर्ट की सख्ती को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष पाण्डेय फोर्स के साथ अग्रसेन चौराहा पहुंचे। यहां इन्होंने बाइक पर बिना हेलमेट लगाए चलने वाले लोगों को रोकना शुरू किया। इस बीच पुलिस ने चार सेना के लोगों के चालान भी बनाए। यह लोग पुलिस को अपना आईसी दिखाते रहे और कहा कि हम सेना के जवान हैं। इसी तरह एक युवक ने ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष पाण्डेय को मोबाइल फोन देते हुए कहा कि ये लो दरोगा जी से बात कर लो। पूछने पर बताया कि दरोगा जी (एएसआई) नाथूराम शर्मा मुरैना जिले के नूराबाद थाने में पदस्थ हैं। एएसआई शर्मा ने ट्रैफिक इंचार्ज से गाड़ी छोड़ने के लिए सिफारिश लगाई। हालांकि ट्रैफिक इंचार्ज ने यह कह दिया कि बाइक का तो पहले से ही चालान बना दिया है, अब तो रुपए देने ही पड़ेंगे।