- Hindi News
- मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात किए पार
मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात किए पार
भिंड | रौनथाना क्षेत्र के मछंड गांव में सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात चोर एक सूने घर में घुसकर जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार संगीता प|ी नरेश सिंह चौहान निवासी मूरतपुरा हाल मछंड कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ घर का ताला डालकर रिश्तेदारी में गई हुई थी। चोर सूने घर का फायदा उठाते हुए मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल सात हजार रुपए का माल पार कर ले गए।