- Hindi News
- चोरी करने के इरादे से घर में घुसे चोर को परिजन ने दबोचा
चोरी करने के इरादे से घर में घुसे चोर को परिजन ने दबोचा
भिंड | सोमवार-मंगलवारकी रात करीब 12.30 बजे एक चोर गोरमी थाना क्षेत्र के बिजली घर के पास मेहगांव रोड पर चोरी करने के इरादे से एक घर में घुस गया। पुलिस के अनुसार जितेंद्र पुत्र पातीराम यादव निवासी बिजली घर के पास के घर में रात को बंटी निवासी पोरसा चोरी करने के इरादे से घुस गया। जब बंटी कमरे में रखी अलमारी को खोल रहा था। तभी जितेंद्र सिंह को आहट सुनाई दी। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बंटी को दबोच लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।