- Hindi News
- थाने में नाबालिग बोली मैं अपनी मर्जी से गई थी
थाने में नाबालिग बोली- मैं अपनी मर्जी से गई थी
पुलिस ने युवक पर किया दुष्कर्म का मामला दर्ज।
भास्करसंवाददाता|भिंड
15दिनपहले भगाकर ले जाई गई एक नाबालिग लड़की को देहात थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही, आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मेडिकल के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खरिका थाना ऊमरी की 15 वर्षीय लड़की अपने भाई के साथ 24 नवंबर को भिंड आई थी। यहां से उसे जालौन उप्र निवासी दिलीप (28) पुत्र रामबहादुर जाटव भगाकर सूरत गुजरात ले गया। सूरत में दिलीप ने इसे अपने जीजा के घर रखा। इधर देहात थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तलाश की। इसी के चलते मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग लड़की को गुजरात के सूरत जिले में रखा गया है। मुखबिर की बताई सूचना पर दबिश देकर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। साथ ही मौके से आरोपी दिलीप जाटव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
लड़कीबोली- मैं मर्जी से गई थी साथ: मंगलवारको देहात थाने में अपने परिजनों के सामने नाबालिग लड़की ने भगाकर ले जाने की बात से इंकार कर दिया। उसने कहा कि मैं अपनी मर्जी से गई थी। हालांकि लड़की नाबालिग इसलिए उसके बयान न्यायालय में कराए जाएंगे।
मामला दर्ज किया है
Ãनाबालिगलड़की काे सूरत से बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया है। युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
सीबीएसरघुवंशी, टीआईदेहात थाना
सूरत से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक दिलीप।