पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल में उखड़ी सड़क, ग्वालियर की टीम ने लिए सैंपल

तीन साल में उखड़ी सड़क, ग्वालियर की टीम ने लिए सैंपल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{टीम ने सड़क पर प्रत्येक 200 मीटर के बाद मशीन से गड्ढा खोदकर लिए सैंपल।

भास्करसंवाददाता|भिंड

तीनसालपहले चौ. राकेश सिंह के घर से बायपास तक बनाई गई सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी ग्वालियर की टीम ने सड़क के सैंपल लिए। प्रत्येक 200 मीटर के बाद गड्ढा खोदकर सड़क का सैंपल लिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार रामेंद्र सिंह कुशवाह की फर्म को दी गई थी। हालांकि बताया जाता है कि इन्होंने किसी दूसरी फर्म से सड़क काे बनवाया। इसके निर्माण में करीब 95 लाख रुपए की लागत आई, लेकिन संबंधित कंपनी ने गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा। इसलिए उक्त मार्ग निर्माण के कुछ साल बाद ही जगह-जगह से उखड़ने लगा।

मंगलवार दोपहर को ग्वालियर से सब इंजीनियर संजय कुलकर्णी सब इंजीनियर सतेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक टीम भिंड आई। यहां उक्त टीम ने चौ. राकेश सिंह के घर से गौरी होते हुए बायपास के लिए जाने वाली इस सड़क पर सैंपल की कार्रवाई की। दोनों सब इंजीनियर्स ने पूरी सड़क पर प्रत्येक 200 मीटर के बाद 100 एमएम का गड्ढा खोदा और इसकी सामग्री भरकर साथ ले गए। हालांकि पूछे जाने पर सब इंजीनियर सड़क के संबंध में कुछ भी नहीं बता सके। इनका कहना था कि हमें वरिष्ठ अधिकारियों का ऑर्डर मिला है, तो सैंपलिंग की कार्रवाई कर रहे हैं।

मंत्री ने भी किया था निरीक्षण

इस सड़क पर गुणवत्ता को लेकर शुरूआत से ही सवालिया निशान उठ रहे थे। कुछ माह पहले लोक निर्माण विभाग के मंत्री सरताज सिंह अपने अमले के साथ भिंड आए थे। मंत्री श्री सिंह ने भी सड़क पर पहुंचकर इसका निरीक्षण किया।

भिंड. सड़क पर मशीन से गड्‌ढा खोदकर सैंपल लेती ग्वालियर से आई टीम।