न्यूनतम तापमान एक डिग्री उछला, खिली धूप
सोमवारकीतुलना में मंगलवार को सर्दी कुछ कम रही। मौसम पूरी तरह साफ हो गया। इस कारण न्यूनतम पारा भी एक डिग्री उछला है। हालांकि शाम को जरूर ठंडक बढ़ गई और लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।
मालूम हो कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को सुबह आसमान पर बादल छाए थे, लेकिन कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। निर्धारित समय पर धूप निकल आई। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप रही। शाम को आसमान पर दोबारा बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलीं, इससे सर्दी बरकरार रही। सोमवार को आसमान पर पूरे दिन बादल छाए रहे थे और ठंडी हवाएं चलीं। तापमान न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को पारे में एक डिग्री उछाल आया। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भिंड. मंगलवार को बाजार से गुजरती युवतियां।