- Hindi News
- जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर नहीं, वहां सप्ताह में दो दिन बैठेंगे डॉक्टर
जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर नहीं, वहां सप्ताह में दो दिन बैठेंगे डॉक्टर
जिनप्राथमिकस्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर नहीं हैं, वहां के मरीजों को अब सप्ताह में दो दिन इलाज मिलेगा। जिले के आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार शनिवार को अन्य अस्पतालों के डॉक्टर पहुंचकर मरीजों का इलाज करेंगे। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मंगलवार को सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा ने लिया। पीएचसी कनेरा, ऐतहार, पीपरी, सुरपुरा, बिजोरा, एनो, भारौली अौर असवार में पिछले छह महीने से डॉक्टरों के पद रिक्त होने की वजह से सैकड़ों मरीजों को मजबूरी में जिला अस्पताल में इलाज कराने आना पड़ता था। सीएमएचओ ने पिथनपुरा,अटेर, गुहीसर अमायन और बराह के डॉक्टरों की ड्यूटी इन स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई है। डॉक्टरों की मॉनीटरिंग को लेकर छह अफसरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के मरीजों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार की सुबह सीएमएचओ दफ्तर में एक बैठक में कनेरा, ऐतहार, पीपरी, सुरपुरा बिजोरा, एनो, भारोली और असवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की शुक्रवार और शनिवार की ड्यूटी लगाई गई है।
15 आरोग्य केंद्रों पर एक डॉक्टर की ड्यूटी
जिले के 850 आरोग्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए डॉक्टरों को तैनात करने को लेकर भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग 15 आरोग्य केंद्रों पर एक डॉक्टर तैनात करेगा। इन डॉक्टरों की मॉनीटरिंग छह अफसर करेंगे।
मॉनीटरिंग के लिए बनाई टीम
^आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों के पद रिक्त हैं, यहां पर सप्ताह में दो दिन डॉक्टर इलाज करेंगे। जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर गायब रहेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मॉनीटरिंग के लिए टीम बना दी गई है। डॉ.राकेश शर्मा, सीएमएचओभिंड
50 गांव के मरीजों को नहीं आना पड़ेगा भिंड
भिंड में65 डॉक्टरों की कमी, प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
जिलेमें प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 65 डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जबकि इन स्वास्थ्य केंद्रों पर 130 डॉक्टर इलाज करने के लिए तैनात होने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख सचिव को डॉक्टरों के रिक्त पद भरने के लिए एक पत्र लिखा है।
स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा ने मॉनीटरिंग करने वाले अफसरों से कहा कि 50 गांव के मरीजों को दो दिन इलाज दिया जाए, जिसकी वजह से अब मरीजों को भिंड नहीं जाना पड़ेगा।
अटेर क्षेत्र का सुरपु