पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब हम से अभद्रता की...

साहब हम से अभद्रता की...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा नेता ने दफ्तर में घुसकर डीई से झूमाझटकी, केस दर्ज

मीटर नहीं फिर भी रहा 2500 का बिल

{गोहद पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह गुर्जर समेत अन्य लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज।

भास्करसंवाददाता|गोहद/भिंड

गोहदमेंभाजपा नेता दशरथ सिंह गुर्जर ने बिजली बिल की समस्या को लेकर बिजली ऑफिस में हंगामा कर दिया। भाजपा नेता ने डीई एके अष्ठाना के साथ गाली-गलौज झूमाझटकी कर दी। पुलिस ने डीई की शिकायत पर दशरथ सिंह गुर्जर समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर घटना के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह गुर्जर समेत तीन लोगों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है। इन पर जांच की जा रही है।

हुआ यूं कि जटपुरा गांव के काश्तकार कपूर सिंह इनके बड़े भाई सोबरन सिंह गुर्जर मंगलवार दोपहर कृषि मंडी के पास स्थित डीई कार्यालय पहुंचे थे। इनको स्वयं के व्यय पर ट्रांसफार्मर लगवाना है। इसकी फाइल डीई कार्यालय में है। बताते हैं कि कपूर सिंह ने कार्यालय में मौजूद डीई एके अष्ठाना से कहा कि वे नेताजी (भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह गुर्जर) से मोबाइल पर बात कर लें। डीई ने इंकार कर दिया। दोनों ने जाकर यह बात दशरथ सिंह गुर्जर को बताई। इस पर कुछ देर बाद श्री गुर्जर अन्य लोगों के साथ डीई कार्यालय गए। यहां इन्होंने बिजली समस्याओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके अलावा डीई एके अष्ठाना से भाजपा नेता का मुंहवाद हुआ। कुछ देर बाद नौबत झूमाझटकी पर पहुंची। कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। हालांकि लोगों ने बीच-बचाव कराया।

कुछ देर बाद बिजली कंपनी के सभी अधिकारी, कर्मचारी लामबंद होकर गोहद थाने पहुंच गए। यहां डीई अष्ठाना के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। पुलिस ने डीई के आवेदन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह गुर्जर के साथ-साथ 8-10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद बिजली अधिकारी एसडीएम उमा करारे के पास भी पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Ãबिजलीकंपनी के डीई की शिकायत पर दशरथ सिंह गुर्जर समेत अन्य लोगों पर बलवा, तोड़फोड़ शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा में मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर से तीन आवेदन आए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।