पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता का आरोप दहेज के लिए कर दी बेटी की हत्या

पिता का आरोप- दहेज के लिए कर दी बेटी की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | अटेरथाना क्षेत्र के खड़ीत गांव में 6 दिसंबर को हुई महिला अनीता की मौत के मामले में मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बबेड़ी मजरा अकोड़ा थाना भारौली निवासी शिव सिंह कुशवाह ने बताया कि उनकी बेटी अनीता का विवाह 10 मई 2011 को खड़ीत गांव के राजीवर पुत्र रामसहाय कुशवाह के साथ किया गया था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग अनीता को परेशान कर रहे थे। ये सभी दो लाख रुपए की मांग करते थे। 6 दिसंबर को पति राजवीर, जेठ रघुवीर, रघुवीर की प|ी समेत ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर अनीता को मौत के घाट उतार दिया।