- Hindi News
- विधवा के साथ ससुराल वाले आएदिन कर रहे मारपीट
विधवा के साथ ससुराल वाले आएदिन कर रहे मारपीट
भिंड | रूरीका पुरा गांव की एक विधवा महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। महिला मंजू देवी प|ी स्व. रवि जाटव निवासी रूरी का पूरा ने मंगलवार को जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना को बताया कि उनके पति रवि जाटव की 6 अक्टूबर को अचानक मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद से ससुराल वाले आएदिन मायके से दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट करते हैं।