पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम बंगले के बाहर ड्राइवर को दी जान से मारने की धमकी

एसडीएम बंगले के बाहर ड्राइवर को दी जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओवरटेक करने पर विवाद

भास्कर संवाददाता | गोहद/भिंड

गोहदएसडीएमआरसी मिश्रा के ड्राइवर का एक लग्जरी गाड़ी वाले से बिरखड़ी गांव पर ओवरटेक करते समय मुंहवाद हुआ। इसके बाद ड्राइवर को एसडीएम बंगले पर ही जान से मारने की धमकी दी गई। घटना शनिवार शाम की है। गोहद थाना पुलिस ने ड्राइवर की फरियाद पर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ड्राइवर पप्पू बाथम ने पुलिस को बताया कि वह भिंड से गोहद के लिए जा रहा था। गाड़ी में एसडीएम मिश्रा तहसीलदार आरके दुबे सहित अन्य अमला सवार था। मेहगांव से आगे निकलते ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बार-बार एसडीएम के वाहन को ओवरटेक किया, इसके बाद ड्राइवर ने बिरखड़ी गांव के पास स्कॉर्पियों को रुकवाया और उसमें सवार लोगों से कहा कि आप क्यों इस तरह से गाड़ी चला रहे हो। यहां दोनों के बीच मुंहवाद हुआ। इसके बाद सभी लोग चले गए। ड्राइवर गोहद पहुंचा, उसने एसडीएम को बंगले पर छोड़ा, इसके बाद वह बंगले के बाहर ही बैठा था, तभी यहां जाजीपुर गांव का अशोक सिंह गुर्जर आया, उसने ड्राइवर पप्पू बाथम को जान से मारने की धमकी दे डाली।