घर से पानी की मोटर चुराने वाला दबोचा
भिंड | शहरके पुरानी बस्ती इलाके में एक घर से पानी की मोटर चोरी करने वाले को रविवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक के कब्जे से चोरी की मोटर भी बरामद हुई है। एएसआई केके मिश्रा ने बताया कि चोरी की यह घटना शनिवार की है। पुरानी बस्ती में रहने वाले इकरार खां पुत्र नाजिर खान के घर से जलालुद्दीन पुत्र इस्लाम खान ने पानी की मोटर चोरी कर ली थी। इसकी कीमत चार हजार रुपए है। रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली, इस आधार पर दबिश देकर जलालुद्दीन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुरानी बस्ती इलाके में घर से मोटर चुराने वाला चोर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में।