- Hindi News
- कट्टा अड़ाकर 50 हजार की डकैती, पति पत्नी को पीटा, जनता ने दो लोगों को दबोचा
कट्टा अड़ाकर 50 हजार की डकैती, पति-पत्नी को पीटा, जनता ने दो लोगों को दबोचा
{पिस्तौल अड़ाने पर वृद्ध ने किया बदमाशों से संघर्ष, तो भागने पर हुए विवश। जनता ने पकड़कर पुलिस के हवाले किए दो बदमाश।
भास्करसंवाददाता | भिंड
हथियारबंदआधादर्जन बदमाशों ने शनिवार-रविवार रात सवा बजे पिड़ौरा गांव के एक घर में डकैती डाली। बदमाश घर में छत के रास्ते कूदे, इसके बाद अंदर सो रहे वृद्ध दंपती को पिस्तौल अड़ाई। इतना ही नहीं उन्हें बेहोश करने के लिए स्प्रे का भी इस्तेमाल किया, लेकिन दंपती पर इसका असर नहीं हुआ। नतीजा वृद्ध ने बदमाशों से संघर्ष शुरू कर दिया, इसमें एक बदमाश की पिस्तौल वृद्ध ने छीन ली। इस बीच सभी बदमाश वृद्ध दंपती से मारपीट करते हुए 50 हजार रुपए नगद एक सोने की जंजीर लेकर भाग गए। इनमें से दो को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पिड़ौरा निवासी विशेष्वरदयाल शर्मा (72) पुत्र जगन्नाथ शर्मा को कोई संतान नहीं है। वे रात को अपने घर पर प|ी कमला देवी (67) साड़ू की बेटी लक्ष्मी (18) के साथ सो रहे थे। सवा एक बजे छत के रास्ते कुछ बदमाश इनके घर में घुस आए। बदमाशों की आहट सबसे पहले कमला देवी ने सुन ली और अपने पति को आवाज दी। यह देख बदमाशों ने वृद्ध दंपती युवती लक्ष्मी को पिस्तौल अड़ा दी। इसके अलावा विशेष्वरदयाल शर्मा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वे आवाज निकाल सकें। सिर्फ इतना ही नहीं इनके ऊपर बेहोशी का स्प्रे भी डाला, लेकिन इसका इन पर कोई असर नहीं हुआ। विशेष्वरदयाल शर्मा ने बदमाशों से संघर्ष शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि इस बीच एक बदमाश के कब्जे से तो विशेष्वरदयाल शर्मा ने पिस्ताैल भी छीन ली, लेकिन पास खड़े दूसरे लोगों ने इनको धक्का मार दिया, जिससे वे नीचे गिर गए। इसके बाद बदमाश विशेष्वरदयाल शर्मा की चारपाई पर सिर के नीचे रखे 50 हजार रुपए वृद्धा कमला देवी के गले से सोने की जंजीर तोड़ते हुए भाग गए। वृद्ध दंपति ने शोर मचाया, तो ग्रामीणों ने इनका पीछा शुरू कर दिया, लेकिन सभी बदमाश बाइक से थे। मामले की सूचना लगते ही बरोही पुलिस ने भी पीछा शुरू किया। इस बीच कुछ दूर चलने के बाद जनता ने दो बाइक सवार बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इन दोनों ने अपने नाम मयंक (24) पुत्र लक्ष्मीनारायण गोयल प्रदीप (22) पुत्र मुरारीलाल गोयल निवासीगण जामुना रोड भिंड बताए। इनके कब्जे से एक बाइक मिली है। पुलिस ने मयंक प्रदीप समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ डक