लूट के आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
भिंड-लहार | लहार-सेवढ़ामार्ग पर एक लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों को परिजन ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार रिंकू पुत्र रामसेवक कुशवाह निवासी कौंच अौर धर्मेंद्र पुत्र बलवान सिंह कुशवाह ने बीते रोज रामकुमार अौर पुष्पा के साथ अौर उनकी बेटी से एक लाख रुपए के आभूषण अौर नगदी लूट ली थी। फरियादियों के परिजन ने रावतपुरा के पास राउली से बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।