कलेक्टर ने किया टोल बैरियर का निरीक्षण
भिंड | कलेक्टरमधुकर आग्नेय ने रविवार को एनएच-92 स्थित बरही टोल बैरियर का निरीक्षण कर टोल से निकलने वाले वाहनों की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम भिंड बीबी अग्निहोत्री, खनिज अधिकारी एलएम गोयल एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे। कलेक्टर श्री आग्नेय ने बरही टोल टैक्स पर प्रतिदिन निकलने वाले वाहनों की जानकारी टोल की कंपनी के प्रबंधकों से चर्चा कर होने वाली आय की जानकारी ली। साथ ही टोल क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क के पास सुविधाओं को विकसित करने के संबंध में चर्चा की।