- Hindi News
- जैन समाज का धार्मिक कार्यक्रम आज, लगेगा मेला
जैन समाज का धार्मिक कार्यक्रम आज, लगेगा मेला
पारसनाथ जैन मंदिर से चल समारोह 22 सितंबर को निकाला जाएगा।
भास्करसंवाददाता| फूफ
नगरमें बस्ती मोहल्ले में स्थित पारसनाथ जैन मंदिर से चल समारोह सोमवार 22 सितंबर को निकाला जा रहा है। मंदिर से चल समारोह की शुरुआत होकर नसिया जी मंदिर पर इसका समापन किया जाएगा। वहां पर रखे कलशों से इंद्र और इन्द्राणियां श्रीजी का अभिषेक करेंगीं। नसिया जी मंदिर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में भिंड, मुरैना, इटावा आदि स्थानों से जैन समाज के लोग रहे हैं। देर शाम जैन मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी महेंद्र जैन ने दी।