पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {शराबी युवक ने पुलिसकर्मी के हाथ में काटा।

{शराबी युवक ने पुलिसकर्मी के हाथ में काटा।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शराबी युवक ने पुलिसकर्मी के हाथ में काटा।

भास्करसंवाददाता | भिंड

शराबकेनशे में धुत एक शराबी युवक शनिवार देर रात गौरी सरोवर के पानी में उतर गया और उसने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शराबी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस आगे बढ़ी, तो वह गाली-गलौज करते हुए पानी के बीचों-बीच पहुंच गया। यहां करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद गोताखोर की मदद से शराबी को निकाला जा सका।

मौ कस्बा निवासी कमलेश बाथम (35) पुत्र सेवाराम शनिवार को भिंड में अपने ताऊ के घर आया था। वह सब्जी बेचने का काम करता है। देर रात कमलेश ने शराब पी ली और नशे में धुत हो गया। इसके बाद कमलेश गौरी सरोवर पहुंचा और यहां हंगामा करते हुए रात करीब नौ बजे पानी में उतर गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली, कोतवाली की चीता स्क्वॉड दूसरा फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने कमलेश से कहा कि पानी में क्यों जा रहे हो, तुम ऊपर जाओ। वह नहीं माना और पुलिस से भी गाली-गलौज करने लगा।

सिपाहीके हाथ में काटा, दोबारा फिर कूद गया पानी में : इसीबीच एक पुलिसकर्मी ने कमलेश को पकड़ लिया और उसे बाहर निकालकर लाने लगा, तभी मौका देखकर शराबी ने पुलिसकर्मी के हाथ में काट लिया, जिससे पुलिस की पकड़ ढीली हुई और वह दोबारा पानी में कूद गया। इस बार कमलेश सरोवर के बीचों-बीच बने मंदिर पर जा पहुंचा। यहां तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही थी। मौके पर हंगामा होता देख सीएसपी वीरेंद्र तोमर भी गए। सभी ने कमलेश को समझाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मौके पर स्थानीय गोताखोर भोला को बुलाया गया। भोला रात में पानी के अंदर घुसा और शराबी युवक को पकड़कर बाहर लाया। पुलिस को करीब चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बता दें, कि कमलेश बाथम तैराक है और पानी में आसानी से तैर रहा था।