पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछड़ी जाति और समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगे

पिछड़ी जाति और समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | कांग्रेसने देश और प्रदेश में एक छत्र शासन करने के बावजूद पिछड़े समाज का विकास नहीं किया और ही चिंता की। आज कांग्रेस की अनियमितताओं के कारण पिछड़ी जातियों के क्षेत्र को विकास से दूर रखा गया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी और मप्र से शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पिछड़ी जाति और समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगे। उक्त उदगार भाजपा के भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने रविवार को वार्ड 35 के हरबंश की खोड़ में आयोजित सीसी रोड के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुंदरपाल सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरेंद्र शिवहरे ने किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद फूलसिंह, किशनपाल बघेल, मोहन सिंह भदौरिया, हाकिम सिंह बघेल, मुंशी सिंह बघेल, कल्याण सिंह बघेल, जगत सिंह बघेल, भागीरथ बघेल, कुंअरपाल सिंह जाटव, रामस्वरूप जाटव, माखनलाल जाटव, रामसनेही जाटव, प्रेम मास्टर, दिनेश चौहान, दिलीप मिश्रा, राजेश जैन, विमल जैन, महेन्द्र दीक्षित, महाराजा सिंह, आकाश जैन आदि मौजूद रहे।