पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार ने बाइक में मारी टक्कर युवक सहित बच्चा घायल

कार ने बाइक में मारी टक्कर युवक सहित बच्चा घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनियंत्रित कार ने बच्चे को भी लिया चपेट में।

भास्करसंवाददाता|भिंड

बाइकसेफूप की ओर जा रहे एक युवक में 17 बटालियन इटावा रोड के पास सामने से रही कार के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित हो गई। जिससे वह पास में ही खेल रहे एक बच्चे से भी टकरा गई। दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूप कस्बे में रहने वाले सतेंद्र दुबे बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से रही कार के ड्राइवर ने बाइक में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर पास में ही खेल रहे आठ साल के बच्चे कृष्णा भदौरिया को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

कार की टक्कर से घायल बच्चा।