- Hindi News
- संस्था ने किया नगर पालिका की नई परिषद का सम्मान
संस्था ने किया नगर पालिका की नई परिषद का सम्मान
गोहद/भिंड | प्रजापिताब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से नगर पालिका की नवनिर्वाचित परिषद का शुक्रवार को सम्मान किया गया। सम्मान का कार्यक्रम संस्था के गोहद कस्बे में वार्ड 13 स्थित कार्यालय पर हुआ। सम्मान के दौरान नपा अध्यक्ष भीकम कौशल ने कहा कि उन्हें जो जीत मिली है, वह जनता और ईश्वर का आशीर्वाद है। इस मौके पर संस्था की संचालिका बहन बीके रुक्मणी, आत्मादास जाटव, वंदना जोशी, मोहन सिंघई, गीताबाई गुर्जर, अशोक सोनी, भूरी कुशवाह, दीप्ति कुशवाह, सुमन गुप्ता, अर्चना शर्मा हेमा कुरासिया आदि मौजूद रहीं। आभार ज्योति अग्रवाल ने व्यक्त किया।