- Hindi News
- पुरानी रंजिश पर किया कट्टे से फायर, युवक घायल
पुरानी रंजिश पर किया कट्टे से फायर, युवक घायल
भिंड | गोहदथाना क्षेत्र के निवरौल गांव में पुरानी रंजिश पर गुरुवार दोपहर कुछ लोगों ने एक युवक पर कट्टे से फायर कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार निवरौल निवासी पुलंदर सिंह (34) पुत्र नारायण ने पुलिस को बताया कि दोपहर में वह माता के पुल के पास खड़ा था, तभी यहां अशोक सिंह, विक्रम सिंह, उम्मेद सिंह नीरू जाट आए। इन सभी ने पुरानी रंजिश के चलते कट्टे से फायर कर दिया।