पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट हरिजन पुरुष

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट हरिजन पुरुष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | भिंडजिला पंचायत अध्यक्ष की सीट हरिजन पुरुष के लिए आरक्षित कर दी गई है। आरक्षित सीट होने के बाद कांग्रेस अौर भाजपा के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। कांग्रेस अौर भाजपा के नेता पिछले दो महीने से जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य होने को लेकर कयास लगा रहे थे। इस दौरान अध्यक्ष की दावेदारी करने वाले नेता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार करने में जुट गए थे। हालात यह थे कि कई नेताओं ने तो चुनाव को लेकर पेम्पलेट्स भी छपवा लिए थे, आज वही नेता अब यह कहते नजर रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट हरिजन पुरुष होने से अब वह चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे।