पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद मुहैया कराने में असमर्थ है सरकार

खाद मुहैया कराने में असमर्थ है सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘ऐसी व्यवस्था करें, ताकि किसानों को मिल सके भरपूर खाद’

युकां पदाधिकारियों ने की बैठक आयोजित।

भास्करसंवाददाता|गोहद/भिंड

गोहदसमेतपूरे जिले में खाद की किल्लत है। किसानों को महंगे दामों में खाद दी जा रही है। सेवा सहकारी संस्थाओं से सचिव खुलेआम इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। इसलिए ऐसी व्यवस्था करें, ताकि किसानों को भरपूर खाद मिल सके। यह बात शुक्रवार दोपहर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष गुर्जर ने एसडीएम उमा करारे से कही।

खाद की किल्लत को लेकर दिए गए इस ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि खाद का वितरण करने की जिम्मेदारी अभी सेवा सहकारी संस्थाओं को दी गई है, लेकिन इसमें बदलाव होना चाहिए। खाद को राइस मिल से नगद में बंटवाना आवश्यक है, तभी कालाबाजारी पर अंकुश लग सकता है। इतना ही नहीं अंचल में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने खाद का अवैध भंडारण कर रखा है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर नरोत्तम चौरसिया, मुकेश हिंडौलिया, पिंकी उचाड़िया , बंटी नागर, सोनू राठी आदि मौजूद रहे।

खाद की समस्या को लेकर युवक कांग्रेस ने बायपास स्थित टिकासरा पर शुक्रवार दोपहर एक मीटिंग आयोजित की। मीटिंग में युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष अनुरुद्धप्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को भगवान कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के शासन काल में किसान दर-दर भटक रहा है। अभी किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, बाजार में इसी खाद को माफिया महंगे दामों में बेच रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार किसानों को खाद मुहैया कराने में असमर्थ है। युवक कांग्रेस नेता इंजी. कौशलेंद्र सिंह कुशवाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर माेनू कुशवाह, शानू चौहान, शिवम सिंह, बिट्टू कन्हौआ, पुष्कर दीक्षित, कल्लू मिश्रा, रामू भदौरिया, पिंकू सिंह हरीश जैन आदि मौजूद रहे।

खाद की समस्या को लेकर एसडीएम उमा करारे काे ज्ञापन देते कांग्रेस नेता आशीष गुर्जर।