पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन का तापमान स्थिर, रात में झूम के बरसे बदरा, ठंड बढ़ी

दिन का तापमान स्थिर, रात में झूम के बरसे बदरा, ठंड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंडी हवा चलने बारिश होने से ठंड बढ़ी।

भास्करसंवाददाता|भिंड

शुक्रवारकोरात दस बजे 10 से 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। जिससे अंचल में ठंड बढ़ गई। लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी स्थिर बना हुआ है। पूरे दिन आसमान पर काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को सर्दी का आभास होता रहा।

मालूम हो, कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गुरुवार को न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक थी। स्थिति यह रही कि निर्धारित समय पर धूप नहीं निकली और आसमान पर काले बादल छा गए। बादलों के बीच भगवान सूर्य की लुकाछिपी शाम तक चली। शाम को तेज ठंडी हवाएं शुरू हो गईं और रात 10 बजे झमाझम बारिश होने लगी। जो 10 से 15 मिनट तक हुई। जिससे अंचल में ठंड बढ़ गई है।

हरकोई नजर आया गर्म कपड़ों में : दिसंबरमाह का दूसरा सप्ताह चल रहा है। इसलिए सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। लोग इससे बचाव भी कर रहे हैं। बाजार की सड़कों से गुजरने वाले तकरीबन सभी लोग गर्म कपड़े पहनकर चलते ही नजर रहे हैं। इसके अलावा बच्चों को महिलाएं गर्म कपड़ों में ही घर से निकाल रही हैं।

शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर

भिंड. इंदिरा गांधी चौराहे पर सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर छाया कोहरा जिससे वाहन चालकों को निकलने में हुई परेशानी।

भिंड. परेड चौराहे पर बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर ले जाती महिला।