पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 मीटर दूरी पर ही दूसरी लूट

100 मीटर दूरी पर ही दूसरी लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस बदमाशों को ढूंढती रही, लुटेरे करते रहे वारदात

पहली लूट की घटना के बाद रात में बायपास पर सक्रिय हुई पुलिस, पर बदमाशों ने इसी बीच दूसरी वारदात को भी दे दिया अंजाम।

भास्करसंवाददाता|भिंड

शहरकेबायपास पर गुरुवार की रात लुटेरों का आतंक रहा। बदमाशों ने दो घंटे के अंतराल में दाे अलग-अलग लोगों को निशाना बनाया। वे हथियार की दम पर नगदी मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री लूट ले गए। हैरानी की बात तो यह है कि पहली लूट के बाद पुलिस इलाके में सक्रिय हो गई। लुटेरों की तलाश के लिए सर्चिंग भी शुरू की। लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे दूसरी जगह वारदात को अंजाम देकर भी आराम से निकल गए और पुलिस को उनका सुराग तक नहीं लगा। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी विनीत खन्ना जल्द से जल्द लूट ट्रेस करने का दावा कर रहे हैं।

पहली वारदात रात करीब 10.40 बजे की है। कर्मचारी वासुदेव सिंह गौर पुत्र हरिओम सिंह हर रोज की तरह ऑफिस से सीता नगर स्थित घर के लिए निकले। ये सुभाष तिराहे से बायपास पर आगे बढ़े, तभी निरंजना वाटिका के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने इनको निशाना बना लिया। बदमाशों ने पहले श्री गौर की साइकिल में धक्का मारा और सड़क से नीचे ले गए। बकौल वासुदेव सिंह, मैं कुछ समझ पाता, उससे पहले ही एक बदमाश ने सिर में कट्टा का बट मार दिया। दो युवक लोडेड कट्टा कनपटी पर लगाए खड़े रहे। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जेब से रुपए मोबाइल फोन लूट लिया। इतना ही नहीं वे लगातार धमकी भी दे रहे थे कि अगर चिल्लाए, तो गोली मार दूंगा। तीनों लुटेरे 2500 रुपए, मोबाइल फोन लेकर शिवाजी नगर की ओर पैदल भाग गए। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। देहात थाना प्रभारी सीबीएस रघुवंशी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। टीआई ने अलग-अलग पुलिस टीमों से शिवाजी नगर, शास्त्री नगर ब्लॉक, पंडित कॉलोनी, पार्क मोहल्ला, बरूआ नगर, गणेश कॉलोनी, बीटीआई रोड आदि इलाकों में बदमाशों की तत्काल सर्चिंग शुरू करा दी। पुलिस टीमें देर रात तक लगी रहीं, लेकिन उन्हें कोई बदमाश नहीं मिला।

भिंड. देहातथाने में रिपोर्ट लिखाते वासुदेव सिंह।

लुटेरों का आतंक | बायपास पर दो घंटे के अंतराल में अंजाम दी गईं लूट की दो वारदात

टीमें काम कर रही हैं

^बायपास पर हुई लूट की वारदातों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। नि