विजय दिवस समारोह 16 दिसंबर को
भिंड | पूर्वसैनिक संघ द्वारा 16 दिसंबर को विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष परमसिंह भदौरिया ने बताया कि समारोह सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस स्थित शहीद पार्क में आयोजित किया जा रहा है। इस में भूतपूर्व सैनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।