पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिपाही को गोली मारने वाला गिरफ्तार

सिपाही को गोली मारने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | देहातथाना क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में सिपाही भिखारीलाल त्यागी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी हरेंद्र पुत्र राजेंद्र भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई सीबीएस रघुवंशी ने बताया कि यह वारदात 30 अक्टूबर को अंजाम दी गई थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हरेंद्र भदौरिया बॉम्बे से भिंड रहा है। वह जैसे ही बस स्टैंड पर उतरा, तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। हरेंद्र के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा कारतूस बरामद किया है।