- Hindi News
- सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, कार्रवाई नहीं
सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, कार्रवाई नहीं
{पुलिस के सामने हो रही है ओवरलोडिंग नहीं हो रही कार्रवाई
भास्करसंवाददाता|भिंड/अंचल
शहरसमेतजिले भर में यात्री वाहनों में खुलेआम ओवरलोडिंग की जा रही है। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 10 सीटर वाहनों में जहां 20 से अधिक सवारी बैठाई जा रही हैं। वहीं यात्री बसों में लोग छत पर बैठकर और पीछे लटककर भी सफर कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि खुलेआम यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले इन वाहन संचालकों के खिलाफ तो परिवहन विभाग और ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही। इससे वाहन संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
शहर में लश्कर रोड, बस स्टैंड, अटेर रोड, संतोषी माता मंदिर, लहार रोड आदि स्थान से हर रोज सैकड़ों वाहन में सवारियों की ओवरलोडिंग की जा रही है। इस कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। सड़कों की हालत खराब होने के बाद भी ओवरलोड वाहन सड़कों पर तेज गति में दौड़ रहे हैं। अगर कोई दुर्घटना हो जाती है, तो पुलिस ऐसे वाहनों पर कुछ दिनों तक नजर रखती है, लेकिन बाद में स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सवारियों से भरे ओवरलोड वाहन पुलिस के सामने से होकर निकलते हैं। उसके बाद भी इन को अनदेखा किया जा रहा है। पुलिस अगर ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करे तो ऐसे कई वाहन पकड़े जाएंगे। बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, कई वाहनों के फिटनेस भी खत्म हो गया है। फिर भी वह ओवर सवारियां भरकर लेकर जा रहे हैं।
कार्रवाई की जाएगी
^ओवरलोडचलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ग्रामीण रूट पर अभी जो भी वाहन ओवरलोड चल रहे हैं, उनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई कराएंगे। विक्रमसिंह राठौड़, जिलापरिवहन अधिकारी भिंड
मेहगांव : कस्बेमें ग्रामीण रूट पर ओवरलोडिंग का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। डग्गामार वाहन संचालकों ने भिंड चौराहा गोरमी चौराहे पर अस्थायी स्टैंड बना लिए हैं। यहां से गोरमी समेत अन्य स्थानों के लिए वाहन आवागमन कर रहे हैं। कुछ रूट तो ऐसे भी हैं, जिनकी सड़कें ठीक नहीं हैं। वहां हादसे का ज्यादा अंदेशा रहता है।
फूप: कस्बेसे हर दिन सुरपुरा, अटेर भिंड के लिए सैकड़ों लोग सफर कर रहे हैं। इन मार्गों पर यात्री वाहनों की बेहद कमी है, जो वाहन हैं भी, वह खटारा स्थिति में हैं। ऐसे में वाहन संचालक जीप के अंदर ठूंस-ठूंस कर सवारियां भर रहे हैं। इसके अलावा बोनट पर