थाने में सुनवाई हो, तो मुझे करें शिकायत
थाने में सुनवाई हो, तो मुझे करें शिकायत
भिंड | कोईअगर गैर कानूनी काम कर रहा है या फिर घटना-दुर्घटना हुई, तो सबसे पहले पुलिस को शिकायत करें। अगर थाने में सुनवाई नहीं हो रही है, तो मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते हैं। यह बात मेहगांव एसडीओपी बीके माहौर ने गोरमी थाना क्षेत्र के सुकांड गांव में आयोजित जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। एसडीओपी श्री माहौर ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच में समन्वय होना चाहिए। आप पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर गोरमी टीआई राकेश शर्मा समेत थाने का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।