पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भटककर बस्ती में पहुंचा सांबर, दो घंटे मेें पकड़ पाए

भटककर बस्ती में पहुंचा सांबर, दो घंटे मेें पकड़ पाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग ने सांबर को पकड़कर बरही के जंगल में छुड़वाया।

भास्करसंवाददाता|भिंड

एकसांबररविवार शाम जंगल से शहर की रिहायशी बस्तियों में घुस आया। इसको लेकर लोग काफी हंगामा करते रहे, बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांबर को पकड़ा। इसे बरही गांव के जंगल में छोड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार बीटीआई रोड स्थित नाले के पास लोगों एक सांबर नजर आया। इसे देखने के लिए भीड़ लग गई। जनता को देख सांबर बिदकने लगा, वह नाले में ही भागा, लोग इसे बाहर निकालने के लिए हड़काते रहे। सांबर करीब एक किमी तक आगे बढ़ गया। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। कुछ देर बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वनकर्मियों ने सांबर को पकड़ने के लिए रस्से डाले, तभी वह नाले के पानी से निकलकर भागा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यह सांबर पकड़ में आया।

जंगल में छोड़ दिया है

^सांबरसंभवत: नुन्हाटा गांव की ओर से आया होगा। इसे मौके से पकड़ लिया है। सांबर को गाड़ी से बरही के जंगल ले जाया गया, वहां छोड़ रहे हैं। एनकेरवि, रेंजरवन विभाग

भिंड. बीटीआई रोड स्थित सुंदरपुरा के पास नाले में घुसा सांबर।