पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा का अकांउट ऑफिसर जेल में, सीएमओ को पता ही नहीं

नपा का अकांउट ऑफिसर जेल में, सीएमओ को पता ही नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले भी कार्रवाई करने से बचते रहे अफसर

{भिंड नपा एकाउंट ऑफिसर की कुर्सी खाली, सीएमओ बोले सस्पेंड और जेल जाने की नहीं मिली जानकारी।

{आयुक्त नगरीय प्रशासन संजय शुक्ला ने मामले की जानकारी लेने की बात कही।

भास्करसंवाददाता|भिंड

पीएमटीफर्जीवाड़ेके आरोपी भिंड नपा के अकाउंट ऑफिसर विपिन शर्मा को ग्वालियर एसआईटी की टीम गिरफ्तार करने के बाद 6 दिसंबर को जेल भेज चुकी है, लेकिन भिंड नपा सीएमओ आरएस छारी ने उन्हें अब तक सस्पेंड ही नहीं किया। सीएमओ का कहना है कि मुझे अकाउंट आॅफिसर के गिरफ्तार होने की जानकारी है और ही जेल भेजे जाने की। बड़ा सवाल यह है कि जब ग्वालियर एसआईटी की टीम ने अकाउंट ऑफिसर को नपा ऑफिस से ही गिरफ्तार किया था, ऐसे में गिरफ्तारी की जानकारी होना सीएमओ की मंशा पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। सीएमओ को भले अकाउंट ऑफिसर की गिरफ्तारी की जानकारी हो, लेकिन नगरीय प्रशासन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी केके कातिया का कहना है कि अकाउंट ऑफिसर को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया जा चुका है।

दैनिक भास्कर ने 27 अक्टूबर को पीएमटी फर्जीवाड़े के फरार आरोपी ने भिंड में अकाउंट ऑफिसर के पद पर किया ज्वाइन नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद एसआईटी हरकत में आई। 28 अक्टूबर को भिंड नपा और घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह भाग निकला। 29 अक्टूबर को एओ विपिन शर्मा के बेटे ने लंबी छुट्टी का आवेदन नपा में दिया था। उसके बाद एसआईटी ने एओ को गिरफ्तार कर लिया था।

नपासीएमओ बोले- जेल अधीक्षक और ग्वालियर एसपी को लिखेंगे पत्र: नगरपालिका सीएमओ आरएस छारी अकाउंट ऑफिसर विपिन शर्मा की जानकारी केंद्रीय जेल अधीक्षक ग्वालियर दिनेश नरगावे और ग्वालियर एसपी संतोष कुमार सिंह को पत्र लिखकर लेंगे। उनका कहना है कि आज तक उन्हें पुलिस और जेल विभाग ने गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी नहीं दी है। यदि एओ को जेल भेज दिया गया है तो सस्पेंड किया जाएगा।

नपा सीएमओ को जानकारी दी गई है

^नपाएओ को जेल भेजे जाने के बाद सस्पेंड किया जा चुका है। इसकी जानकारी नपा सीएमओ को पत्र के माध्यम से दी गई है। केकेकातिया, डिप्टीसेक्टर मप्र नगरीय प्रशासन

अनदेखी| ग्वालियर एसआईटी ने सीएमओ दफ्तर से ही एओ को किया था गिरफ्तार

पीएमटी फर्जीवाड़े के आरोपी एओ विपिन शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अफसर पहले भी बचते रहे है। एओ को सस्प