केरोसिन देने पर कर्मचारी को पीटा
भिंड | ऊमरीथानाअंतर्गत पुलावली में पीडीएस की दुकान पर राशनकार्ड धारी ने अतिरिक्त केरोसिन मांगा। लेकिन जब कर्मचारी ने केरोसिन देने से मना किया, तो आरोपी ने कर्मचारी की पिटाई लगा दी और रजिस्टर फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरियादी इंद्रेश सिंह पुत्र हाकिम सिंह राजावत (32) निवासी बझाई पीडीएस की दुकान पर केरोसिन का वितरण कर रहा था, तभी आरोपी पिंटू पुत्र रविन्द्र सिंह राजावत निवासी पुलावली ने रविवार की सुबह राशन कार्ड के अलावा अतिरिक्त केरोसिन की मांग की, लेकिन इंद्रेश ने अतिरिक्त केरोसिन देने से मना कर दिया, उसके बाद दुकान के भीतर रखे रजिस्टर को फाड़कर मारपीट कर दी।