महिला से दहेज के लिए की मारपीट
भिंड | देहातथाना क्षेत्र के उदोतपुरा की मढैया गांव में एक महिला से उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर दी। महिला ने पति समेत ससुराल के सभी लोगों पर मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार उदोतपुरा की मढैया निवासी महिला मीरा बघेल (24) प|ी विनोद ने बताया कि ससुराल के लोग उससे दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज के लिए 12 अगस्त से लगातार मारपीट भी की जा रही है। पुलिस ने मीरा की शिकायत पर पति विनोद समेत रामबरन बघेल, गुड्डू बघेल डलाश्री बघेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।