पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में बनेंगे तीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बैठक में रखेंगे प्रस्ताव

शहर में बनेंगे तीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बैठक में रखेंगे प्रस्ताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन चौराहे से संतोषी माता मंदिर तक सड़क निर्माण का मुद्दा उठेगा

भास्करसंवाददाता|भिंड

नगरपालिका परिषद की पहली बैठक बुधवार को होगी। इस बैठक में नई परिषद शहर में तीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने, एक दर्जन से अधिक सड़कों अौर नालों के निर्माण की सौगात शहरवासियों को दे सकती है। वहीं शहर के बाजारों से अंधेरा दूर करने के लिए लाखों रुपए में सोडियम लाइट खरीदी जाएगी। नगर पालिका के 39 वार्डों में सामुदायिक भवनों के निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव रखा जाएगा। नपा अध्यक्ष कलावती जाटव का कहना है कि परिषद में शहर के विकास को लेकर 60 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव को हरी झंडी दी जाएगी।

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत शहर में करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

नपा की पहली परिषद की बैठक में इस योजना के तहत हुडको से ऋण लेने अौर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। नपा प्रशासन का कहना है कि परिषद की बैठक में मुहर लगने के छह महीने बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शहर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स और सड़कें बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

पहली बैठक में विकास कार्यांे पर होगी चर्चा

^नगरपालिका की पहली बैठक में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सड़कों-अौर नालों का निर्माण किया जाएगा। हाथठेला वालों का किराया भी बढ़ाने का प्रस्ताव परिषद में रखा जाएगा। कलावतीजाटव, नपा अध्यक्ष भिंड

{व्यापार मेला की दुकानों का किराया बढ़ाने हाथठेले वालों से दो की बजाय पांच रुपए का शुल्क वसूलने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।

{जेल के सामने तिकोनिया पर पार्क को विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

{आईडीएसएमटी योजना के तहत नपा के साढ़े तीन सौ कर्मचारियों के लिए भवनों का निर्माण नहीं करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध परिषद की बैठक में कार्रवाई करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

{परिषद की बैठक में पद्मा गारमेंट से हाउसिंग कालोनी अौर गौरी सरोवर तक पांच किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को परिषद में इसको मंजूरी दी जाएगी। वहीं दूसरी अौर वार्ड क्रमांक 7 में नाले अौर वार्ड क्रमांक छह में नालियों का निर्माण किया जाएगा।

{शहर के 39 वार्डों में सुलभ शौचालयों अौर सामुदायिक भवनों के निर्माण को लेकर रूपरेखा नपा प्रशासन ने तैयार की है। अभी हाल में वार्ड क्रमांक 7 में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 39 वार्डों में सुलभ शौचालयों के निर्माण को हरी झंडी दिलाने के लिए प्रस्ताव नपा की पहली बैठक में रखा जाएगा।