खेल से होता है युवाओं का विकास : सज्जन
जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
भास्करसंवाददाता|मौ
खेलोको लेकर लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। खेलों में भागीदारी से युवाओं का विकास होता है। खेल से युवाओं को नौकरी का अवसर भी मिलता है। यह बात मंगलवार को कस्बे में आयोजित किए जा रहे जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश भारद्धाज ने की।
कस्बे में किटी रोड स्थित पीली कोठी के पास शहीद लालबहादुर की स्मृति में पहली बार जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार को हुई। इसमें विजेता टीम को 15 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 7100 रुपए की इनाम राशि दी जा रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बांके बिहारी क्रिकेट क्लब की ओर से किया जा रहा है। 10 फरवरी से 20 फरवरी तक क्रिकेट मैचांे का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मरजाद सिंह, कल्लू पंडित, राजाराम पार्षद, हरनारायाण कुशवाह, भूरे सिंह, शिशुपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रामू कुशवाह, उमेश सिंह यादव, रवि सिंह यादव, पिंकू यादव आदि मौजूद रहे।
यह टीमें ले रहीं मैच में भागीदारी
दसदिनों तक आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक टीमें भागीदारी कर रहीं हैं। इसमें भिंड, अमायन, गोहद, गएली, कनाथर आदि स्थानों से आने वाली टीमों के नाम शामिल हैं।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि।