- Hindi News
- सीईओ पर चहेतों को जिताने का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
सीईओ पर चहेतों को जिताने का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
कलेक्टर ने कहा कि जांच में दोषी पाए गए तो होगी कार्रवाई।
भास्करसंवाददाता| भिंड
गोहदजनपद सीईओ राजीव मिश्रा पर सरपंच पद के प्रत्याशियों ने राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय से जनपद सीईओ का दूसरी जगह ट्रांसफर करने की मांग कर शिकायती आवेदन भी दिया है। कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। उनका कहना है कि अगर जनपद सीईओ पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत गुरीखा सरपंच प्रत्याशी सावन्त सिंह, सर्वा प्रत्याशी ऊषा कुशवाह, खनेता मिथलेश , एनो मिथलेश जाटव, मालनपुर सरिता ने जनपद सीईओ राजीव मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही जनपद सदस्य उम्मीदवार एनो कृष्णपाल सिंह तोमर अौर बारा से प्रत्याशी सीमा ने भी जनपद सीईओ का ट्रांसफर करने की मांग कलेक्टर से की है।
मालनपुर ग्राम पंचायत की सरपंच प्रत्याशी सरिता ने कहा कि गोहद जनपद सीईओ राजीव मिश्रा अपने चहेतों को पंचायत का चुनाव जिताने के लिए पटवारियों अौर सचिवों पर दबाव बना रहे है।
ट्रांसफर नहीं हुआ तो जाएंगे न्यायालय की शरण में
पंचायतप्रत्याशियों ने कहा कि अगर जनपद सीईओ का स्थानातंरण कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने नहीं किया तो वह न्यायाल में रिट दायर करेंगे। इस दौरान प्रत्याशियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त अौर राज्य निर्वाचन आयुक्त से भी जनपद सीईओ की शिकायत की है।