पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर डाउन सिस्टम कम होने से रात 12 बजे तक चली परीक्षा

सर्वर डाउन सिस्टम कम होने से रात 12 बजे तक चली परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल सर्विस वोकेशनल परीक्षाओं में अव्यवस्था

भास्करसंवाददाता|भिंड

आईटीआईकाॅलेज में गुरुवार को तीन शिफ्टों में नेशनल सर्विस वोकेशनल की परीक्षाएं आयोजित होनी थीं, लेकिन काॅलेज में कम्प्यूटर सिस्टम की कमी और बीएसएनल के सर्वर डाउन होने की वजह से परीक्षा आधी रात को 12 बजे तक आयोजित की गई। काॅलेज के प्राचार्य ने स्टेनों की ऑनलाइन परीक्षा में देरी को लेकर बीएसएनएल और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना था कि पंचायत चुनाव में 15 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिसकी वजह से परीक्षा में ड्यूटी देने के लिए उनके पास कर्मचारी भी नहीं हैं।

आईटीआई काॅलेज में गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा की पहली शिफ्ट थी, परीक्षार्थी दोपहर डेढ़ बजे तक ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए खड़े रहे, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू की गई। हालात यह बन गए कि 49 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए खड़े थे, लेकिन कम्प्यूटर सिस्टम 18 होने की वजह से काॅलेज परिसर में बैठे रहे। काॅलेज प्रबंधन का कहना है कि आखिरी शिफ्ट की परीक्षा रात साढ़े दस बजे शुरू की गई है, जो कि देर रात 12 बजे समाप्त होगी।

नोटशीट भेजी गई थी

^बीएसएनएलका सर्वर ठप होने और कम्पयूटरों की कमी की वजह से देर रात 12 बजे तक परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। इसके लिए दोषी बीएसएनएल विभाग दोषी है। कलेक्टर को कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाने को लेकर आग्रह कर नोटशीट भेजी थी, लेकिन कलेक्टर ने चुनाव में ड्यूटी लगा दी, इसकी वजह से भी परीक्षाएं लेट हुई है। एमकेकुशवाह,आईटीआई कालेज प्राचार्य

छात्रों ने किया हंगामा

आक्रोशितछात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान परीक्षार्थियों के परिजन भी आईटीआई काॅलेज पहुंच गए। छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिले में पहली बार रात 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई हैं, इसके लिए काॅलेज प्रशासन दोषी है।

आईटीआई काॅलेज में रात के समय स्टेनो की परीक्षा देते छात्र।