पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से पीड़ित गरीब मरीजों का प्राइवेट में करेंगे मुफ्त इलाज

स्वाइन फ्लू से पीड़ित गरीब मरीजों का प्राइवेट में करेंगे मुफ्त इलाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉक्टर बैठक में, इलाज के लिए भटके मरीज

शासन के आदेशानुसार ओपीडी के समय डॉक्टर नहीं कर सकते बैठक

भिंड|जिलाअस्पतालकी ओपीडी में गुरुवार को डेढ़ हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए डॉक्टरों के केबिन के बाहर खड़े थे, लेकिन ओपीडी से करीब 25 डॉक्टर कलेक्टर की बैठक में व्यस्त थे। सिविल सर्जन डॉ. केके दीक्षित का कहना है कि कलेक्टर के आदेश से डॉक्टरों ने ओपीडी छोड़ी थी। स्वाइन फ्लू एक गंभीर मुद्दा है, ऐसे में अगर एक दिन मरीजों को नहीं देखा गया, तो कोई बड़ी बात नहीं।

ग्वालियर जाना पड़ा

रिदौलीके बलवीर ओझा अपने बेटे निखिल अौर मुरलीपुरा की गुड्डी अपने पुत्र सद्दाम को दिखाने के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार की सुबह पहुंचीं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने की वजह से वह ग्वालियर मरीजों को लेकर रवाना हो गए।

बेटे को नहीं मिला इलाज

रौनसे करन सिंह अपने बेटे का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। एक घंटे तक लाइन में लगकर उन्होंने पर्चा बनवाया, लेकिन डॉक्टरों के बैठक में जाने की वजह से उनके बेटे का इलाज नहीं हो सका।

यहडॉक्टर थे गायब

डॉ.रविंद्र चौधरी, डॉ. अजीत मिश्रा, डॉ. केके दीक्षित, डॉ. विनोद वाजपेयी, डॉ. हरेन्द्र मौर्य, डॉ. आर के गंधी, डॉ. यशवंत सिंह सहित एक दर्जन से अधिक डॉक्टर ओपीडी से थे नदारद।

नि:शुल्क इलाज करेंगे

इंडियनमेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय से कहा कि स्वाइन फ्लू के मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में कम फीस पर इलाज किया जाएगा। अगर गरीब मरीज इस दौरान इलाज के लिए आता है, तो उसका नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।

हाईअलर्ट,स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

कलेक्टरमधुकर आग्नेय ने कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर हाईअलर्ट कर दिया गया है। जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक का आयोजन कर स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्राचार्य अौर शिक्षक स्कूलों में छात्रों को स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर जानकारी देंगे।

जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे डॉ. रविंद्र चौधरी का खाली पड़ा चेंबर। चेंबर के बाहर लाइन में लगी महिलाएं

कलेक्टर ने समाजसेवी संस्थाओं अौर आईएमए डॉक्टरों की ली बैठक

भास्करसंवाददाता|भिंड

जिलेमें स्वाइन फ्लू फैलने के बाद गुरुवार को कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने आनन-फानन में जिले के प्राइवेट अौर सरकारी डॉक्टरों के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं की बैठक लेकर स्वाइन फ्लू के मरीजों को इलाज बेहतर देने को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर स्वाइन फ्लू का गरीब मरीज इलाज के लिए आए तो प्राइवेट डॉक्टर उसका फ्री इलाज करें। नर्सिंग होम्स में स्वाइन फ्लू के मरीजों को टेबलेट अौर किट जिला अस्पताल उपलब्ध कराएगा।

जिले में स्वाइन फ्लू के एक मरीज अनीता दुबे की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में गया है। कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने गुरुवार को प्राइवेट डॉक्टरों से कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू के इलाज को लेकर पर्याप्त संसाधन हैं। स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। जिले के समस्त अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। भोपाल से भी स्वाइन फ्लू की टैबलेट पर्याप्त मात्रा में गुरुवार को भिंड गई हैं। जिन्हें स्वाइन फ्लू के पीड़ित मरीजों को दिया जाएगा।

टैबलेटआईं

सीएमएचओडॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि स्वाइन फ्लू के इलाज को लेकर टैबलेट भिंड चुकी हैं। भोपाल से पर्याप्त मात्र में टैबलेट आई हैं। टेमीफ्लू टैबलेट के साथ मरीजों को किट भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है।