पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट के विवाद पर दबंगों ने की मारपीट

वोट के विवाद पर दबंगों ने की मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | बरोहीथाना क्षेत्र के नायव गांव में गुरुवार को वोट नहीं देने पर गांव के दबंगों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर दी। मोहर सिंह (32) पुत्र महावीर जाटव ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे विपिन, पोसखी, देवेंद्र, हरिओम, संतोष, कमलेश, भाले, सुभाष, श्याम, सौरभ सभी निवासी नायव हरिजन मोहल्ले ने गालियां देते हुए कहा कि तुमने पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो सभी लोग मारपीट करने लगे। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।