- Hindi News
- मालनपुर सरपंच उम्मीदवार को जान से मारने की धमकी
मालनपुर सरपंच उम्मीदवार को जान से मारने की धमकी
मालनपुरसरपंच उम्मीदवार सरिता सिंह अौर उनके परिजनों को शातिर फरार अपराधी मेहताब सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है। सरपंच पत्याशी ने इसकी शिकायत कलेक्टर मधुकर आग्नेय अौर एसपी विनीत खन्ना से की है। इस अपराधी पर एनएसए की कार्रवाई भी प्रस्तावित हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी पुलिस की पकड़ से वह दूर है। एसपी ने कहा कि मेहताब सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, चुनाव से पहले उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत मालनपुर की सरपंच प्रत्याशी सरिता प|ी विश्वनाथ सिंह निवासी लटकनपुरा ने एसपी विनीत खन्ना को शिकायत की है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी शातिर बदमाश मेहताब सिंह की गिरफ्तारी राजनीतिक दवाब की वजह से नहीं हो रही है। मेहताब सिंह ने प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की धमकी दी है। मालनपुर में मेहताब सिंह ने प्रत्याशी को धमकी देकर कहा है कि अगर उसने चुनाव लड़ा तो सामंत सिंह अौर उसके पति विश्वनाथ सिंह की हत्या कर दी जाएगी। इस दौरान पोलिंग बूथों पर वह जबरन कब्जा भी कर लेगा। एसपी विनीत खन्ना का कहना है कि मेहताब सिंह की गिरफ्तारी को लेकर टीमें बनाई गई हंै। उसकी जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।