पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में लोगों की समस्याओं का किया निराकरण

शिविर में लोगों की समस्याओं का किया निराकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|रौन/मेहगांव

उपभोक्ताओंकी शिकायतों के निराकरण के लिए गुरुवार को रौन और अमायन कस्बे में बिजली कंपनी के कार्यालय पर शिविर लगाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं की अधिक बिल और लोड सेटिंग की परेशानी को दूर किया गया। मालूम हो कि रौन कस्बे में भिंड-भांडेर रोड पर आयोजित बिजली कंपनी के कार्यालय पर शिविर में चार स्थायी कनेक्शन दिए गए। साथ ही उपभोक्ताओं की जाे परेशानी थी उसकी सुनवाई की गई। शिविर में बिजली कंपनी के अनिल बोरा, डीके नागर, बृजेश तिवारी, हरीश मेहता, श्रीमोहन शर्मा शामिल रहे। वहीं अमायन कस्बे में आयोजित बिजली कंपनी के शिविर में उपभोक्ताओं को सबसे अधिक आकलित खपत और अधिक बिल भेजने की परेशानी थी। शिविर में 18 आवेदन आए। सभी का निराकरण किया गया। इसमें एसई बिजली कंपनी केएम भारद्वाज, पीएस सक्सैना, डीई रियासत अली, एई प्रमोद शर्मा, आरएस गौर आदि मौजूद रहे।

रौन में बिजली कंपनी ने आयोजित किया समस्या निवारण शिविर।