पुलिस के पहुंचते ही पूर्व सरपंच फरार
भिंड| अटेरक्षेत्र के कमई गांव में पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी पूर्व सरपंच उसके साथी सात दिन से फरार चल रहे हैं। फूप थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को बुधवार की रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व सरपंच दशरथ सिंह शहर के छोटी माता मंदिर गढ़ैया मोहल्ले में अपने साथियों के साथ एक घर में छिपा हुआ है। श्री भदौरिया ने टीम तैयार कर मोहल्ले में रात के 10:30 बजे घर पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पूर्व सरपंच अपने साथियों के साथ फरार हो चुका था।