बंदूक सहित युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज
भिंड| गोहदचौराह थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को अवैध बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह पुत्र लटोरे सिंह तोमर निवासी नेपाल सिंह का पुरा गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे 12 बोर की अवैध बंदूक लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजेंद्र को बंदूक और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।