भिंड मंडी में छापामार कार्रवाई
कृषि उपजमंडी के सचिव बोले भिंड मंडी का बुरा हाल वह जल्द ट्रांसफर करा लेंगे
भास्करसंवाददाता|भिंड
कृषिउपज मंडी भिंड में टैक्स चोरी की शिकायत नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने भोपाल के मंडी अफसरों से की थी, उसके बाद भोपाल मंडी की डिप्टी डायरेक्टर प्रवीणा चौधरी ने भिंड मंडी के दफ्तर में छापामार कार्रवाई कर पांच साल के रिकॉर्डों को खंगाला, इस दौरान मंडी की टैक्स वसूली के साथ-साथ आय अौर व्यय खातों में गड़बड़ी पाई गई। उसके बाद वह रिकॉर्ड को लेकर गुरुवार को भोपाल रवाना हो गईं।
कृषि उपज मंडी भिंड में पिछले पांच साल से आय अौर व्यय के रिकॉर्डों में अफसर अौर अध्यक्ष मिलकर गड़बड़ी कर रहे हैं, जिसकी वजह से मंडी 50 लाख के घाटे में चली गई है। बुधवार की सुबह से लेकर देर रात तक भोपाल मंडी की डिप्टी डायरेक्टर प्रवीणा चौधरी ने रिकॉर्डों को खंगाला। इस दौरान रिकॉर्डों को देखकर प्रवीणा चौधरी भड़क गईं। उन्होंने मंडी के अफसर अौर कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई।
सचिवबोले अपना ट्रांसफर करवा लूंगा:कृषि उपजमंडी के सचिव गजेंद्र सिंह कुशवाह ने डिप्टी डायरेक्टर के सामने कहा कि वह अपना ट्रांसफर मार्च के बाद भिंड से करा लेंगे। मंडी में गड़बड़ी चल रही है, जिसकी वजह से उनकी नौकरी चली जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताओं की दबाव की वजह से वह काम नहीं कर पा रहे हैं। उनकी जान को भी खतरा है।
भोपालमें चलेगी जांच, उसके बाद घोटाले करने वालों पर होगी कार्रवाई: कृषिउपज मंडी के अफसरों ने कहा कि भोपाल मंडी के अफसर रिकॉर्डों की जांच करने के बाद घोटाला करने वाले व्यापारी, अध्यक्ष अौर कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे। प्रवीणा चौधरी ने मंडी सचिव से कहा कि गेट पास अौर मंडी की आय कम है, इसका मतलब टैक्स की वसूली भी नहीं की जा रही है। कर्मचारी अौर अध्यक्ष मिलकर गाड़ी बिना टैक्स लिए छोड़ देते हैं।
रिकार्ड जब्त किया गया है
^भोपालमंडी की डिप्टी डायरेक्टर पिछले पांच साल से मंडी के रिकॉर्ड अपने साथ ले गई हैं। आय व्यय खातों के साथ-साथ टैक्स वसूली के रिकॉर्डों की जांच भोपाल में की जाएगी। मैं अपना स्थानांतरण भिंड से करा रहा हूं। गजेंद्रसिंह कुशवाह, मंडी सचिव भिंड
कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति भिंड।