पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीज की जेब काटते जेबकतरा दबोचा

मरीज की जेब काटते जेबकतरा दबोचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में गुरुवार की दोपहर इलाज के लिए आए मरीज की जेब काटने की कोशिश करते हुए सुरक्षा गार्ड ने एक जेबकतरे को पकड़ लिया। गार्ड मौके पर मौजूद लोगों ने जेबकतरे को पकड़कर अस्पताल पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।

मालूम हो कि वाटर वर्क्स निवासी राजेश पुत्र सत्यप्रकाश इलाज के लिए गुरुवार को अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था। तभी संतोष उम्र 25 साल पुत्र ओमप्रकाश सोनी निवासी पुरानी बस्ती ने राजेश की जेब में हाथ डालकर पर्स निकालने की कोशिश की। तभी अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने उसे देख लिया। मौके पर ही पकड़कर अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद उसके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जेबकतरे को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

जिला अस्पताल कर्मचारियों ने जेबकट को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।