- Hindi News
- डीईओ को लेकर आयुक्त अौर मंत्री आमने सामने
डीईओ को लेकर आयुक्त अौर मंत्री आमने-सामने
मंत्री बोले- रिटायरमेंट वाले अधिकारी की मूल पद पर सेवावृद्धि नहीं हो सकती
भास्करसंवाददाता|भिंड
मप्रलोकशिक्षण संचालनालय आयुक्त डीडी अग्रवाल ने खुलासा करते हुए कहा कि प्रभारी डीईओ गोपाल सिंह का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है। उनकी मूलपद प्राचार्य पर सेवावृद्धि की गई है। डीईओ पद पर नियुक्ति को लेकर आदेश भी जारी नहीं हुआ है। उधर स्कूली शिक्षामंत्री पारस जैन ने लोकशिक्षण संचालनालय आयुक्त के सेवावृद्धि के आदेश को लेकर तर्क दिया है कि रिटायर प्राचार्य के मूलपद पर सेवावृद्धि गलत की गई है। गोपाल सिंह भदौरिया स्कूल में शिक्षण व्यवस्था का काम देख सकते हैं, लेकिन वह प्राचार्य के पद पर नहीं रह सकते। इस मामले में लोकशिक्षण संचालनालय के अफसरों को नोटिस जारी किया जाएगा।
कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने बुधवार को कहा था कि लोकशिक्षण संचालनालय आयुक्त डीडी अग्रवाल ने प्रभारी डीईओ गोपाल सिंह भदौरिया का कार्यकाल बढ़ा दिया है, लेकिन भास्कर ने जब लोक संचालनालय आयुक्त डीडी अग्रवाल से बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि डीईओ का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है। साथ ही उनकी सेवावृद्धि मूलपद प्राचार्य पर की गई है, ऐसे में अगर वह डीईओ के पद पर हैं, तो कलेक्टर से बात करें। अब कलेक्टर भोपाल के अफसरों से इस मामले मे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। जिला कोषालय अधिकारी अर्जुन सिंह का कहना है कि डीडीओ पावर गोपाल सिंह के समाप्त कर दिए गए हैं, लेकिन डीईओ उसके बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। आयुक्त डीडी अग्रवाल ने डीईओ के पद पर आसीन होने की बात कलेक्टर पर डाल दी है। उधर कलेक्टर मधुकर आग्नेय का कहना है कि भोपाल के अफसर डीईओ को पद से हटाए, यह उनके अधिकारी क्षेत्र में नहीं है।